सामाजिक-राजनैतिक व पत्रकारों ने लस निरीक्षक क्षीरसागर के जन्मदिन पर

संवाददाता मुंब्राः मुंब्रा पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस निरीक्षक अरुण क्षीरसागर के जन्मदिन के अवसर पर मुंबा-कौसा के विभिन्न इलाकों से लोगों ने मंबा पुलिस स्टेशन पहुंचकर तेजतर्रार व कर्मठ पुलिस निरीक्षक अरुण क्षीरसागर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बतादें कि ४ नवंबर को पुलिस निरीक्षक अरुण क्षीरसागर का जन्मदिन था। फिर भी वे मुंब्रा में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे क्योंकि एक तरफ जुलूस तो उसी शाम मुंब्रा पुलिस स्टेशन में ईद-ए-मीलादुन्नबी के मद्देनजर पुलिस और शहरवासियों की मीटींग रखी गयी थी। जिसके कारणवश वे जन्मदिन पर भी देर रात घर पहुंचे। उल्लेखनीय है कि प्रशंसक व मित्रगण ने क्षीरसागर साहब को फेसबुक, वाट्सअप व पुलिस स्टेशन जाकर मुबारकबादी पेश की। साथ ही इनके सरल स्वभाव हर समय लोगों के काम आने के लिए इनकी प्रशंसा भी की। छाया चित्र में मुंब्रा-कौसा के सभी पत्रकार जन्मदिन की मुबारकबादी देते हुए देखे जा सकते हैं।