संवाददाता मुंबा: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत और एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसको लेकर कलवा और चितलसर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में रहनेवाले शफीउल्लाह हसन मुल्ला (४९) मुंबई-नाशिक महामार्ग पर खारेगांव टोल नाका के समीप कल्याण की तरफ जानेवाले लेन से सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान तेज गति से आ रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने के कारण घटना स्तल पर ही उनकी मौत हो गई। कलवा पुलिस थाने में दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। उपनिरीक्षक एम. एस. मोहिते मामले की जांच कर रहे हैंदूसरी घटना घोडबंदर मार्ग पर हुई। पातलीपाड़ा निवासी विवेक सुर्वे मानपाड़ा स्थित ऑस्कर अस्पताल के सामने से सर्विस रोड से साइकिल द्वारा जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार द्वारा टक्कर मारने से सड़क पर गिर जाने से बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद बाइक सवार पलायन कर गया। घायल सुर्वे की शिकायत पर चितलसर पुलिस थाने में गुनाह दर्ज किया गया है। सहायक पुलिस निरीक्षक टी. डी. रोडे मामले की छानबीन कर रहे हैं।
सड़क दुर्घटना में एक की मौत